{"_id":"63051e71a52aff076107b837","slug":"positive-news-bageshwar-news-hld473302112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबे और डुंगरगांव की पेयजल लाइन की मरम्मत शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के मजबे में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। पेयजल संकट से जूझ रहे मजबे और डुंगरगांव के लोगों की परेशानी जल्द दूर होने की उम्मीद है। निर्माणाधीन सड़क से हुए भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। पेयजल निगम ने जल्द आपूर्ति सुचारु करने की बात कही है।
विज्ञापन
मजबे और डुंगरगांव के लिए घटगाड़ से पेयजल योजना बनी है। पेयजल निगम के अधीन इस योजना से दोनों गांवों के करीब 40 परिवारों को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। बीते 11 अगस्त को भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन रुनीखेत-अमतोड़ा-मजबे सड़क से धौलाणी के समीप भारी मात्रा में मलबा गिरने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
अमर उजाला ने ग्रामीणों की परेशानी को 20 अगस्त के अंक में ‘मजबे और डुंगरगांव में एक सप्ताह से पेयजल संकट’ शीर्षक से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और मंगलवार से गांव की पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इधर, पेयजल निगम के जेई जितेंद्र सिंह ने कहा कि भूस्खलन के कारण पाइप लाइन को काफी नुकसान हुआ है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। दो दिन के भीतर गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।