फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news orgnised in district.

Bageshwar News: बागेश्वर नगर पालिका में प्रशासक काल के दौरान हुई नियुक्तियों की होगी जांच

Sun, 18 May 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 18 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Political news orgnised in district.
बागेश्वर के कांडा रोड में छतीना के समीप खाई में गिरा पिकअप वाहन। स्रोत- ग्रामीण
बागेश्वर। नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई। इसमें नगर के विकास को लेकर कई प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निजी कंपनी हायर की जाएगी जो डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएगी। इस दौरान नगर में राज मिस्त्री का प्रतिदिन 800 रुपये और मजदूर की दिहाड़ी 600 रुपये तय की गई। इसके साथ ही बागेश्वर नगर पालिका में प्रशासक काल के दौरान हुई नियुक्तियों की जांच कराने का प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने की। इस दौरान पूर्व में हुई बैठक में पारित प्रस्तावों और उनकी प्रगति को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से पगना के पास ट्रंचिंग ग्राउंड को जल्द अस्तित्व में लाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि 40 नाली भूमि में ट्रंचिंग ग्राउंड प्रस्तावित है। इसके लिए एक करोड़ 95 लाख रुपये मिले हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड आरडब्ल्यूडी के माध्यम से बनाया जाएगा। सभासदों ने इसकी निगरानी नगर पालिका से कराने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि इसकी निगरानी नगर पालिका ही करेगी। इस दौरान स्वराज भवन का जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस दौरान सभासदों ने नुमाइशखेत मैदान की बदहाली का मुद्दा उठाया। सभासदों ने कहा कि यहां शादी, पार्टी सहित कई कार्यक्रम होते हैं। इसके बाद इस मैदान की सफाई नहीं होती है। सभासदों ने नुमाइशखेत मैदान के यूजर चार्ज को 50 पैसे प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर एक रुपये करने की मांग की। सभी की सहमति के बाद यूजर चार्ज एक रुपया किया गया। इस दौरान नगर में हाईटेक शौचालय बनाने, नगर में अतिक्रमण कर आवाजाही बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, नगर पालिका की आय में सुधार करने के लिए नालों को पाटकर दुकानों का निर्माण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में ईओ मोहम्मद यामीन सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नरों के बधाई शुल्क का भी जल्द होगा निर्धारण
बागेश्वर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने किन्नरों के बधाई शुल्क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किन्नर लोगों को बधाई शुल्क के नाम पर परेशान करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि जल्द शुल्क तय करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। संवाद
खेत गतिविधियों का भी देना होगा शुल्क
बागेश्वर। नगर पालिका की आय में सुधार करने और नुमाइशखेत मैदान में होने वाली व्यवसायिक खेल गतिविधियां संचालित होने पर 200 रुपये शुल्क लेने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कि यहां स्थानीय युवा, स्कूली बच्चे बिना शुल्क के खेल सकते हैं। यहां व्यावसायिक खेल गतिविधि होने पर आयोजकों को रुपये का भुगतान करना होगा। संवाद
नदीगांव से अतिक्रमण हटाएगी नगर पालिका
बागेश्वर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नदी गांव क्षेत्र में नगर पालिका की भूमि का मुद्दा भी उठाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यहां 18 नाली भूमि पर रैन बसेरा बना है। जल्द ही राजस्व विभाग से पूरी भूमि का सीमांकन कराके अतिक्रमण को हटाया जाएगा। संवाद

बिना जानकारी के ही बैठक में पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी
बागेश्वर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों के बिना जानकारी और आकड़ों के पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने नाराजगी प्रकट की। कोई भी जानकारी पूछने पर अधिकतर कर्मचारी फाइल लेने के लिए दौड़ते हुए दिखे। नगर पालिका अध्यक्ष ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह के मजाक को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिना तैयारी के आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed