{"_id":"6859998c18751ac3a308700c","slug":"political-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116612-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पंचायत चुनाव के लिए 12 जोन 55 सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पंचायत चुनाव के लिए 12 जोन 55 सेक्टर में बंटा जिला
Mon, 23 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पहला प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन स्तरीय अधिकारी पंचस्थानी आशीष भटगांई की मौजूदगी में 15 जोनल और 61 सेक्टर मजिस्ट्रेट ने प्रशिक्षण हासिल किया।
आगामी पंचायत चुनाव के लिए जिले को 12 जोन और 55 सेक्टरों में बांटा गया है। तीन जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा है। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी भटगांई ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और बुकलेट का अध्ययन करने के निर्देश दिए। किसी प्रकार की शंका होने पर समय रहते मास्टर ट्रेनर से उसका समाधान कराने के लिए कहा। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की घटना पर पूर्ण निगरानी रखने और तत्काल इसकी सूचना देने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर राजीव जोशी ने सभी मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों में मतदान से पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद के कर्तव्य और दायित्व के बारे में बताया । इस मौके पर डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद