फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news.

बागेश्वर: भय के कारण सीबीआई जांच से पीछे हट रही सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Political news.
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदीप टम्टा। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का कहना है कि प्रदेश सरकार भय के कारण भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से होने से ही प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र को ध्वस्त होने से बचाया जा सकता है। भर्ती घोटालों की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायमूर्ति की देखरेख में होनी चाहिए।
विज्ञापन

टम्टा ने रविवार को पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे बेरोजगारों पर लाठियां चलाईं। बेरोजगारों को जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से तत्काल बेरोजगारों को जेल से रिहा करने और उन लगाए गए केस को वापस लेने की मांग कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय बजट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को बड़ी उम्मीद थी लेकिन बजट ने निराश किया है। टनकपुर.बागेश्वर रेल मार्ग जल्द बनने की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने इस मामले में भी निराश किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कुमाऊं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि गढ़वाल में तेजी से कार्य हो रहे हैं। कुमाऊं की उपेक्षा की जा रही है। इससे कुमाऊं का पर्यटन उद्योग डूब चुका है। कहा कि अडानी को दिया गया कर्ज एनपीएस का ही पैसा है जो लगभग डूब चुका है। कांग्रेस की सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। सेना देश का गौरव है। कांग्रेस अग्निवीर योजना को समाप्त करेगी। वार्ता में हरीश ऐठानीए पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed