फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Poling Booth in Bageshwar

दो लाख 17 हजार 620 मतदाता करेंगे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Poling Booth in Bageshwar
Poling Booth in Bageshwar
बागेश्वर। जिले की दोनों सीटों में दो लाख 17 हजार 620 मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सोमवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 376 (188-188) मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

बागेश्वर सीट में एक लाख 18 हजार 311 मतदाता और कपकोट में 99 हजार 309 मतदाता हैं। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 60028 पुरुष और 58283 महिला मतदाता हैं। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 50353 पुरुष और 48956 महिला मतदाता हैं। इस बार दोनों सीटों में 13267 युवा मतदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में 61.23 प्रतिशत मतदान हुआ था
बागेश्वर। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 61.23 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। वर्ष 2017 में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 52.53 और महिला मतदाताओं का 70.18 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच आदर्श और दो सखी बूथ
बागेश्वर। जिले में पांच आदर्श और दो सखी बूथ बनाए गए हैं। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बहुली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय वज्यूला को आदर्श बूथ बनाया गया है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय प्रथम को सखी मतदेय स्थल बनाया गया है। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज कांडा और राजकीय इंटर कॉलेज को आदर्श और राजकीय प्राथमिक विद्यालय उतरौड़ा को सखी बूथ बनाया गया है। सखी बूथों में सभी कार्मिक महिलाएं होंगी।

मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो ये होंगे विकल्प
बागेश्वर। किसी के पास फोटो पहचान पत्र न होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त बासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पेन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई से जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों से जारी सेवा पहचानपत्र, यूआईडी कार्ड से मतदान किया जा सकता है।
दिक्कत होने पर 1950 नंबर पर करें फोन
बागेश्वर। मतदाता किसी प्रकार की समस्या, शिकायत होने पर निर्वाचन आयोग के टॉलफ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed