{"_id":"6209596f2c00ba715d03adbf","slug":"poling-booth-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4536547121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दो घंटे में मिलेगी मतदान प्रतिशत की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दो घंटे में मिलेगी मतदान प्रतिशत की जानकारी
विज्ञापन
गरुड़ के मेलाडुंगरी मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि सोमवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया है कि सभी पीठासीन अधिकारियों को जीपीएस मैपिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। उनकी लोकेशन की पल-पल की जानकारी मिलेगी।
रविवार को डिग्री कॉलेज में भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक कृष्णकांत पाठक की मौजूदगी में पत्रकारों से मुखातिब जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि बागेश्वर सीट के 188 और कपकोट सीट से 188 मतदान केंद्रोें में सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा। जिले को 68 सेक्टर और 4 जोन में बांटा गया है। जिले में 51 बूथ संवेदनशील हैं। जिले के 188 मतदान केंद्रों से मतदान की वेबकास्टिंग की जाएगी। इस बार पोल डे मानीटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है। हर दो घंटे में एसएमएस के जरिये मतदान प्रतिशत की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बार वोटरों को वोटर सूचना स्लिप बांटी गई है। जिले में 95 प्रतिशत वोटरों तक स्लिप पहुंच गई है। उन्होंने चुनाव अवधि में रकम, सोना, शराब, मादक पदार्थ बरामदगी की भी सूचना पत्रकारों को दी।
एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए चार राजपत्रित अधिकारी, छह निरीक्षक, 29 उपनिरीक्षक, पांच वन दरोगा, 43 वरिष्ठ आरक्षी, 277 आरक्षी, 47 फायरमैन, 477 होमगार्ड, 244 पीआरडी, 38 वन रक्षक, एक कंपनी आईआरबी, दो कंपनी और दो प्लाटून आईटीबीपी और एक प्लाटून सीआरपीएफ तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पहले स्तर पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। दूसरे स्तर पर आर्म्ड पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। तीसरे स्तर पर सिविल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
66 संचार विहीन बूथों के लिए बनाए 15 रिले सेंटर
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के 66 संचार विहीन बूथों के लिए 15 रिले सेंटर बनाए गए हैं सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को वायरलेस दिए गए हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
बर्फबारी वाले 35 केंद्रों के कार्मिकों को दिए गए हैं स्लीपिंग बैग
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी के लिहाज से संवेदनशील 35 मतदान केंद्रों में तैनात कर्मियों को स्लीपिंग बैग और रजाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें 21 बूथ कपकोट और 14 बूथ बागेश्वर के हैं।
कोविड मरीज अंतिम आधे घंटे में करेंगे मतदान
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि मतदान से पहले सभी वोटरों की थर्मल स्क्रैनिंग की जाएगी। मतदाता ग्लब्ज पहनकर मतदान करेंगे। यदि किसी वोटर का तापमान अधिक पाया जाता है, तो वह मतदान समाप्ति के आधा घंटे पहले पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे। सभी कार्मिकों को पीपीई किट उपलब्ध कराए गए हैं। घरों में आईसोलेट कोविड संक्रमित भी मतदान समाप्ति के आधा घंटा पहले पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे।
दिव्यांग वोटरों की सहायता के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी 83 डोलियां
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि जिले में 2725 दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। जिनकों पोलिंग बूथ लाने में 313 एनएसएस स्वयंसेवक मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि 83 दिव्यांग वोटरों ने डोली की मांग की है। इनको डोली से मतदान केंद्र तक लाया जाएगा। प्रत्येक तहसील में दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए दो-दो वाहन उपलब्ध रहेंगे।
मतदान अवधि तक शराब की दुकानें बंद
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान से 48 घंटे पहले जिले की सभी शराब की दुकानों को बंद करा दिया गया है। चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्रों के पास धारा 144 लागू कर दी गई है। एक साथ पांच व्यक्ति एकत्र नहीं हो पाएंगे। संवाद
362 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
बागेश्वर। दोनों विधानसभा सीटों लिए रविवार को 362 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 14 पोलिंग पार्टियां शनिवार को ही रवाना कर दी गई थीं। पोलिंग पार्टियों को 280 वाहनों में रवाना किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि कि 34 पोलिंग स्टेशन काफी दूरी पर स्थित हैं। यह टीमें 14 फरवरी को मतदान केंद्रों में ही रात्रि विश्राम करेंगे। यह टीमें 15 फरवरी की सुबह मतदान केंद्रों से जिला मुख्यालय के लिए रवाना होंगी। इसकी जानकारी प्रत्याशियों को भी दे दी गई है।
88 मतदान केंद्रों में पहुंचे मतदान कर्मी
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक के सभी 88 मतदान केंद्रों में मतदान कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुंच गए हैं। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद कुछ मतदान कर्मियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की। ब्लॉक के सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र लोहागढ़ी में मतदान कर्मियों की टीम शाम 3:30 बजे पहुंची। ब्लॉक के अधिकतर मतदेय स्थल अब सड़क मार्ग से जुड़ चुके हैं जबकि कुछ साल पहले तक ग्रामीण इलाकों में सड़क न होने के कारण निर्वाचन विभाग गरुड़ ब्लॉक के लोहागढ़ी आदि मतदेय स्थलों के लिए मतदान कर्मियों को दो दिन पहले मतदान केंद्र के लिए रवाना करता था।