{"_id":"58cec91a4f1c1be7431a1b13","slug":"police-personnel-trained-in-disaster-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली में पुलिस जवानों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जवानों को विभिन्न आपदा की परिस्थितियों से निपटने में काम आने वाले उपकरणों की जानकारी भी दी गई। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि जवानों को वाहन दुर्घटना, भूकंप, आग लगना, भवन टूटने सहित अन्य आपदा के दौरान खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से आपदा में होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इसका प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवान वाहन दुर्घटना में घायलों को खाई से निकालने, समय पर उपचार देने आदि कार्य कर लोगों की जान को बचा सकते हैं। बताया कि एसपी के निर्देश पर हर सप्ताह कोतवाली में उपलब्ध उपकरणों द्वारा जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वालों में कोतवाली के सभी अधिकारी और जवान शामिल थे। ब्यूरो