{"_id":"5e8edfef8ebc3e7745353e5c","slug":"police-keeps-a-close-watch-on-drones-on-lockdown38","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन पर ड्रोन से पुलिस की पैनी नजर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन पर ड्रोन से पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन
बागेश्वर में ड्रोन कैमरे से नजर रखती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्ती से नजर रख रही है। इसके लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। लॉकडाउन और होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने के 84 मामले पुलिस पकड़ चुकी है। इन सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। इनमें 32 मामले होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस काफी चौकस निगाह रख रही है। बाकायदा इसके लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। ड्रोन कैमरे से जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
जंगलों की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि लोगों को लॉकडाउन को पूरी तरह पालन करना चाहिए। सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखना होगा, इसी से कोरोना को पराजित किया जा सकता है। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का सामना करना ही पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन