{"_id":"59245fb64f1c1be43b535c44","slug":"police-jaws-remove-tree-threatened-by-hill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जवानों ने पहाड़ी पर खतरा बने पेड़ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जवानों ने पहाड़ी पर खतरा बने पेड़ को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 23 May 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खतरा बने पेड़ को हटाते पुलिस व फायर सर्विस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट रोड की पहाड़ी में खतरा बने चीड़ के पेड़ को पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने हटा दिया। टूटने के बाद ठीक सड़क के ऊपर पहाड़ी में अटके इस पेड़ के कारण हादसा होने का भय बना हुआ था।
विज्ञापन
अंधड़ के कारण टूटा चीड़ का एक विशालकाय पेड़ पिछले लंबे समय से कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क के ठीक ऊपर अटका था। इस पेड़ के कभी भी सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने का खतरा बना हुआ था। राहगीरों को भी पेड़ से भय बना रहता था। मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह को जब यह पेड़ नजर आया तो उन्होंने पुलिस जवानों और फायर सर्विस को इसे हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जवानों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को चट्टान से नीचे गिराया।
विज्ञापन