फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police Fire drill

फायर पुलिस का मॉक ड्रिल

Sat, 21 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 21 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police Fire drill
फायर पुलिस का मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। फायर ब्रिगेड ने आग से निपटने के लिए जीआईसी बागेश्वर में मॉक ड्रिल किया। फायर कर्मियों ने आग लगने पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार आदि का अभ्यास किया गया। स्कूल के स्टाफ, छात्रों को फायर मैनेजमेंट प्लान से भी अवगत कराया गया।

विज्ञापन


जीआईसी बागेश्वर में शनिवार को फायर ब्रिगेड के जवानों ने अग्निशमन अधिकारी किशोर राम के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित किया। इसमें आग, धुएं के बीच फंसे व्यक्तियों को बहुमंजिला इमारत से सुरक्षित बाहर निकालने, झुलसे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने स्कूली बच्चों, स्टाफ को स्कूल फायर मैनेजमेंट प्लान बनाकर भविष्य में आग लगने की घटना होने पर उससे निपटने की जानकारी भी दी। अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि इस अभ्यास से इस तरह की दुर्घटना होने पर दुर्घटनाओं के खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रिहर्सल में फायर ब्रिगेड के जवान, जीआईसी के छात्र, स्टाफ मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed