फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police became helpful, took the elderly home

पुलिस बनी मददगार, बुजुर्ग को घर पहुंचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police became helpful, took the elderly home
कांडा/बागेश्वर। जिले की पुलिस कोरोना काल में कानून व्यवस्था का पालन कराने के साथ ही जरूरतमंद लोगों की तत्परता से मदद कर रही है। कांडा थाना पुलिस ने सड़क किनारे बैठी एक बुजुर्ग महिला को सरकारी वाहन से घर तक छोड़ा।
विज्ञापन

ग्राम सिलाटी से थाने की ओर आ रहे कांडा के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने देखा कि एक बुजुर्ग महिला बिशनुली देवी (80) सड़क किनारे झोला और लाठी लिए बैठी थीं। थानाध्यक्ष ने बुजुर्ग से सड़क किनारे बैठने का कारण पूछा। बुजुर्ग ने बताया कि मुझे जरूरी काम से अपनी पुत्री के घर ग्राम वजीना जाना है लेकिन कोई गाड़ी नहीं रही है। इस पर थानाध्यक्ष ने बुजुर्ग को सरकारी वाहन में बैठाया और उनकी पुत्री के घर ग्राम वजीना पहुंचाया। सकुशल पुत्री के घर पहुंचीं बुजुर्ग ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन

इसी क्रम में कांडा के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने थाना क्षेत्र के 31 वरिष्ठ नागरिकों/सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से टेलीफोन से वार्ता कर उनका हालचाल पूछा। किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए तत्काल थाना पुलिस को बताने के लिए कहा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार लोगों के लिए दवा पहुंचाई
कांडा। कांडा के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद को सिमकुना गांव में बुजुर्गों और अन्य बीमार लोगों के पास दवा न होने की जानकारी मिली। इस पर वह टीम के साथ सीएचसी कांडा गए। वहां से 15 मेडिसन किट लेकर सिमकुना रवाना हो घए। सड़क से करीब दो किमी पैदल चलकर पुलिस टीम गांव पहुंची। कई सीनियर सिटीजन को बुखार था। उन्हें मेडिसन किट प्रदान किए।

मिशन हौसला के तहत बीमार के घर पहुंचाया ऑक्सीजन सिलिंडर
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पहल पर अल्मोड़ा जिले में भी इन दिनों मिशन हौसला के तहत पुलिस जरूरतमंदों की मदद में जुटी है। एसएसपी पंकज भट्ट को अल्मोड़ा में तैनात पुलिस जवान ने बताया कि उनके बीमार पिता को ऑक्सीजन की आवश्यकता है लेकिन कहीं भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल अरुण कुमार ने शीघ्र ही 40 किमी से अधिक दूरी पर स्थित नैनीताल जिले के ग्राम गूना में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed