फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police arrested two people for animal trafficking

पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two people for animal trafficking
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल वाहन जब्त कर दिया है। रविवार रात शांति व्यवस्था डय्यूटी के दौरान पुलिस ने गढ़ियागांव बिलौना के पास वाहन यूके 06 सीबी 4513 को तलाशी के लिए रोका। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें भैंसों को ठूसकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ की। पाया गया कि झगड़पुरी (ऊधमसिंह नगर) निवासी अली मोहम्मद और जमील अहमद पांच भैंसों को वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कृष्ण गिरी, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, पीआरडी भुवन राम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed