{"_id":"647101a1cf02f58634016315","slug":"poeple-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-151386-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आंदोलन पर डटे रहे कोविड उपनल कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आंदोलन पर डटे रहे कोविड उपनल कर्मचारी
Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मियों ने समायोजन की मांग के लिए सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।
बीते 16 मार्च से कोविड उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग ने संक्रमण के दौरान उनकी सेवाएं लीं लेकिन हालात सामान्य होते ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। सेवा समाप्त होने के बाद से कर्मचारी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं जिसके चलते आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन करने की बात कही है। इस मौके पर संजय कनौजिया, आनंद प्रसाद, पूजा कनौजिया, मंजू उप्रेती, पूजा आदि मौजूद रहे। संवाद