{"_id":"24ccf1e34b63c2f771cc591828c87999","slug":"players-honored-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो खिलाड़ी गजेंद्र का बागेश्वर में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो खिलाड़ी गजेंद्र का बागेश्वर में जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ एशियन गेम्स (सैग) में रजत जीतने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी गजेंद्र परिहार का गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला इंडोर स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बागेश्वर के उडलगांव निवासी गजेंद्र परिहार ने सैग में ताइक्वांडो के 58 किलो भार वर्ग में रजत जीता।
विज्ञापन
रविवार को गजेंद्र के बागेश्वर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, कमलेश तिवाड़ी, कुंदन कालाकोटी, संजय वर्मा, दीप जोशी, ललित नेगी, दरवान सिंह, यशोदा परिहार, भगवत रावल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, देवेंद्र अधिकारी, गौरव कठायत, अनिल कार्की, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन