{"_id":"586fe2f34f1c1b005215c005","slug":"play-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्ला दानपुर के कर्मी के लिए रोडवेज बस चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्ला दानपुर के कर्मी के लिए रोडवेज बस चलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में लड़की को बस ने कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। मल्ला दानपुर क्षेत्र के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इस रूट पर राज्य सड़क परिवहन निगम की बस न चलने से क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बस न होने के कारण क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन को भी नए आयाम मिल पा रहे हैं। मल्ला दानपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने प्रदेश के परिवहन सचिव को पत्र भेजकर कर्मी के लिए रोडवेज की बस चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
मल्ला दानपुर क्षेत्र के लिए कपकोट-कर्मी सड़क का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस सड़क से कर्मी, दोबाड़, शरण, फुलवाड़ी, तोली, बघर, ढोक्टीगांव आदि गांव जुड़े हैं। पिंडर पार के कई गांवों के लोगों का यहीं से आना जाना है।
विज्ञापन
रोडवेज की एक अदद भी बस न होने के कारण क्षेत्र के 20 हजार लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोगों को दिल्ली आदि स्थानों के लिए बस पकड़ने के लिए जीपों की महंगी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले ही दिल्ली जाने वाली बस छूट जाती है।
विज्ञापन
मल्ला दानपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल ने प्रदेश शासन में परिवहन सचिव को पत्र भेजकर उच्च हिमालयी क्षेत्र से जुड़े गांवों के लोगों की दिल्ली जाने के लिए रोडवेज की बस लगवाने की मांग की है। उन्होंने बस न लगने पर विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आंदोलन की चेतावनी दी है।