{"_id":"57053d3f4f1c1b2d5cc81168","slug":"planted-cage-to-catch-monkeys","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटखने बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटखने बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
पिंजरा
- फोटो : amar ujala
वन विभाग ने उत्पाती कटखने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए हैं। इन पिंजरों को अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया है। इनमें अब तक 31 बंदरों को पकड़कर दूरस्थ जंगलों में छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बागेश्वर में बंदरों का आतंक बना हुआ है। नगर के मोहल्लों में सुबह से शाम तक बंदरों के झुंड उत्पात मचाते रहते हैं। हालात यह हैं कि कटखने बंदरों के कारण महिलाओं और बच्चों का राह चलना भी मुश्किल हो गया है। परेशान नगरवासियों को राहत देते हुए वन विभाग ने पांच पिंजरे लगा दिए हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर के डीएफओ एमबी सिंह ने बताया कि इस समय दो पिंजरे बागेश्वर में, दो कपकोट और एक पिंजरा वज्यूला में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इन पिंजरों में अब तक 31 बंदर पकड़े जा चुके हैं। डीएफओ ने बताया कि बंदर पकड़ने के लिए कर्मचारी नियुक्त हैं। आबादी में आने वाले बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने का अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन