फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Plantation in Kapkot

वृहद पौधरोपण से दिया प्रकृति को बचाने का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Plantation in Kapkot
बागेश्वर। कोरोना काल में कपकोट के कर्मी और बघर गांव में महिला मंगल दल, स्कूली छात्र-छात्राओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने जंगली जानवरों और प्राकृतिक आपदा से पौधों को संरक्षित रखने वालों को सम्मानित भी किया।
ब्लॉक प्रमुख दानू ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। भविष्य में पर्यावरण को संरक्षित रखने का एकमात्र विकल्प पौधे लगाना है।
कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में 11 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। उन्होंने पौधरोपण करने वाले समूहों को पौधों को सुरक्षित और संरक्षित करने पर इनाम देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

कहा कि जो भी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि पांच साल के कार्यकाल में पौधरोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेगा, उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शुरुआत उन्होंने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर की। देवकी लघु वाटिका से प्राप्त चंदन, शमी, बेलपत्र, आंवला आदि के पौधे ब्लॉक परिसर में रोपे गए। इस दौरान कनिष्ठ उपप्रमुख कविंद्र गढ़िया, चंदन सिंह, पूरन सिंह दानू, भगवंत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed