फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   plantation in bageshwar

धरती को हराभरा करने में जुटे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
plantation in bageshwar
बागेश्वर के शहीद शांतिवन मलाड़ीधार में पौधरोपण करते युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/धरमघर। बरसात का मौसम आते ही लोग धरती को हराभरा करने के प्रयासों में जुट गए हैं। वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में लोगों ने भागीरथी पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत भागीरथी के उद्गम स्थल मंशा की पहाड़ी पर छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक अनिरुद्ध गंगोला, मुकेश कुमार, कैलाश तिवारी, देश दीपक, तरुण ढौंडियाल, नीरज कुमार, दिग्विजय समेत तमाम लोग शामिल थे। धरमघर वन परिसर में अखरोट, अंगूर, तेजपत्ता, तुषार, तिमूर, पुतली, सुरई, दुदिला, क्वैराली, उत्तीस के 125 पौधे लगाए गए। वन क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त पांडे के नेतृत्व में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में उप वन क्षेत्राधिकारी मान सिंह कोरंगा, वन दरोगा भवान सिंह राठौर, पूरन जोशी, गौरव जौहरी, जानकी देवी, चेतन साही, देवदत्त जोशी, देवेंद्र पंचपाल, फकीर राम, ईश्वर कोरंगा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह महर, महरूड़ी के सरपंज धीरज महर, पूर्व सरपंच होशियार महर, बास्ती के प्रधान केदार महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, जूनियर रेडक्रॉस इकाई के नेतृत्व में राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल उड़खुली में विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे रोपे। पौधरोपण में उमेश जोशी, एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र लाल, पीटीए अध्यक्ष सुरेश चंद्र, गौरव कुमार, दीप कोहली शामिल थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में शहीद शांति वन मलाड़ीधार में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, किशन सिंह मलड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र तिवारी, मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार मेहता, सभासद धीरेंद्र परिहार, दीपक खेतवाल, पंकज सिंह मेहता, बलवंत सिंह टंगड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed