फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   pig terror at kamsyar

कमस्यार के गांवों में सुअरों का आतंक

Mon, 04 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 04 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
pig terror at kamsyar
सुंअरों ने चौपट की फसल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
कमस्यार के कई गांवों में सुअरों ने अपना कब्जा जमा लिया है। सुअरों ने किसानों के खेतों में बोई रबी की फसलों के अलावा शाक भाजी को खोदकर तबाह कर दिया है। छह महीने की कमाई के बर्बाद होने से किसान मायूस हो गए हैं।
उन्होंने वन विभाग से सुअरों से निजात और क्षति का अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
कमस्यार क्षेत्र के ठांगा, तुषरेड़ा, औलानी, देवलेत, खाड़ी, सिमायल, खिड़वाकोट, नरगोली, चंतोला, देवलेत, अखराड़ी, गिराणी, ढानड़, पड़ीगाड़, दौलीगाड़, घोड़ागाड़, ट्याकोट आदि गांवों में जंगली सुुअरों ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है। सुअरों ने गेहूं, मसूर, सरसों और विभिन्न प्रजाति की सब्जियों को खोदकर बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन


जगदीश साहनी कहते हैं जंगली सुअरों के झुंड शाम होते ही गांव में धमक जाते हैं। सुअरों ने खेतों में बोई मसूर खोदकर उसे बर्बाद कर दिया है। अब उनके पास अगले साल बोने के लिए बीज तक नहीं बचा है। सुअरों को हांकने पर वह हमलावर हो जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरीश राम का कहना है फसलें पहले सूखे से बर्बाद हुई हैं। अब बची फसलें सुअरों ने बर्बाद कर दी हैं। वन विभाग ने किसानों को मुआवजा देना चाहिए। सुअरों को भगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।


किसान बहादुर सिंह बोरा का कहना है कृषि किसानों की मुख्य आजीविका का साधन है। सुअरों और बंदरों से फसलें बच जाए तो किसानों के सामने अनाज का संकट नहीं रहेगा। जंगली जानवरों से निजात दिलाने के मामले में अब तक की सरकारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। 



नरेंद्र भौर्याल का कहना है सुअरों ने अनाज की फसलें और शाक भाजी बर्बाद कर दी हैं। सुअरों के भय से महिलाओं का अकेले में जंगल जाना मुश्किल हो गया है। लेकिन शासन और वन विभाग कुछ करने को तैयार नहीं हैं। खेती के बर्बाद होने के कारण किसानों का खेती के प्रति मोह भंग होते जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed