फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   pick up causing the villagers death

पिकअप से कुचलकर ग्रामीण की मौत 

Sun, 24 Apr 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 24 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
pick up causing the villagers death
बीच सड़क में रखे शव को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

 कपकोट ब्लॉक के सामा में एक ग्रामीण की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को जिला मुख्यालय के सरयू पुल में चक्काजाम कर दिया। एसपी द्वारा आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब सात बजे को सामा निवासी धन सिंह कोरंगा (42) पुत्र पान सिंह बाजार से घर को लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप (यूके 02 सीए 0244) ने धन सिंह को कुचल दिया। धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कपकोट पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। रविवार सुबह मृतक धन सिंह के भाई मान सिंह ने चालक लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कपकोट थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन

सुबह जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ला रही थी तो ग्रामीण करन सिंह कोरंगा, नरेंद्र सिंह, दलीप सिंह, प्रताप सिंह, हीरा सिंह, बलवंत सिंह, तारा सिंह, मनोज आदि ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। नए सरयू पुल के पास करीब आधा घंटे तक लगे जाम के कारण दर्जनों की संख्या में वाहन फंस गए। स्थिति की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसपी एनएस नपलच्याल ने जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी की ओर से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, एसआई प्रतिमा भट्ट, एसआई गोपाल राम आदि थे। मृतक धन सिंह मजदूरी करता था। उसके दो बेटे सामा इंटर कालेज में पढ़ते हैं। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। इधर, कपकोट के थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश रायपा ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed