फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Photographers captured the world of stars on camera

Bageshwar News: छायाकारों ने कैमरे में कैद किया तारों का संसार

Fri, 15 Mar 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 15 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Photographers captured the world of stars on camera
कौसानी में चल रही फोटोग्राफी कार्यशाला में छायाकारों के कैमरे में कैद तारों का संसार। संवाद
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी के बुरांश रिट्रीट में दसवीं हिमालया लैंडस्केप एंड एस्ट्रो फोटोग्राफी कार्यशाला जारी है। तीसरे दिन छायाकारों ने बिजोरियां गांव की हसीन वादियों को कैमरों में कैद किया। क्षेत्रवासियों के खानपान और रहन-सहन के बारे में भी जानकारी ली। शुक्रवार की सुबह तीन बजे से साढ़े चार बजे तक मशहूर एस्ट्रो फोटोग्राफर उमेश गोगना के मार्गदर्शन में देशभर से आए सभी 25 छायाकारों ने एस्ट्रो फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं। छायाकारों ने तारों के संसार को जाना और उनके विभिन्न एंगलों से चित्र लिए। सुबह से दोपहर तक छायाकारों ने बिजोरिया गांव की संस्कृति और रहन-सहन को जाना और कैमरे में कैद किया। दोपहर बाद इंदौर के प्रख्यात छायाकार गुरुदास दुआ ने फूड प्रोडक्ट फोटोग्राफी और फोटोग्राफी के विशाल क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। आयोजक थ्रीश कपूर ने बताया कि बुरांश रिट्रीट में सभी मेंटोर छायाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। स्लाइड शो के माध्यम से भी छायाकारों को फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। कार्यशाला का समापन 17 मार्च को होगा। वहां अनिल रिसाल, चेतन कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed