फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PHC Dyonai gets a doctor, patients will get relief

Bageshwar News: पीएचसी द्यौनाई को मिला डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 17 Jan 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 17 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
PHC Dyonai gets a doctor, patients will get relief
गरुड़ (बागेश्वर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्यौनाई में चिकित्सकों की कमी को उजागर करती अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने जनहित में त्वरित संज्ञान लेते हुए अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती कर दी है। अब क्षेत्र की 10 हजार की आबादी को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर बैजनाथ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 12 जनवरी के अंक में डेढ़ साल से फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा पीएचसी द्यौनाई शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। चिकित्सक नहीं होने से थाकला, ह्यानी, भिटारकोट जैसे 15 से अधिक गांवों के लोगों को जुकाम और बुखार की जांच के लिए भी सीएचसी बैजनाथ जाना पड़ रहा था जिसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। सीएचसी बैजनाथ में तैनात डॉ. अभिनव को पीएचसी द्यौनाई में नियुक्त किया गया है। चिकित्सक को अस्पताल में नियमित रूप से उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती होने पर क्षेत्र के ग्रामीण कमलेश कांडपाल, भाष्कर बोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चल रही यह मांग पूरी होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed