फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pharmacists burnt the effigy of the state government

फार्मासिस्टों ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists burnt the effigy of the state government
बागेश्वर में सरकार का पुतला फूंकते फार्मासिस्ट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने रिक्त पदों पर तैनाती की मांग के लिए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। फार्मासिस्टों ने सब सेंटरों में पद को समाप्त करने का भी विरोध किया है।
विज्ञापन

नगर के एसबीआई तिराहे पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सचिव राजेश खुल्बे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कर्मचारियों का कहना था कि प्रदेश में फार्मासिस्ट संवर्ग के 1562 पदों के सापेक्ष 963 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं। कई पदों के रिक्त रहने से जहां कार्य प्रभावित हो रहा है, वहीं डिप्लोमा कर चुके युवाओं को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय उपकेंद्रों से पद को खत्म करने का काम कर रही है। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं कांग्रेसियों ने मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को बेरोजगारों और कर्मचारियों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। वहां पर होशियार सिंह कोरंगा, अरविंद ठिठोलिया, तारा सिंह दानू, भुवन फर्स्वाण आदि थे। इधर, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा, बालकृष्ण ने भी फार्मासिस्टों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed