{"_id":"b0dd705ac1d2cae25fd59fff3b5c4fbd","slug":"pg-college-wi-fi-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में वाई-फाई सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में वाई-फाई सेवा शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sat, 23 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी के सहयोग से यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाई-फाई कंप्यूटर लैब सेवा शुरू हो गई है। शिक्षकों और छात्रों ने इसके लिए अध्यक्ष का आभार जताया है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब की देख रेख कर रहे इतिहास विभागाध्यक्ष डा शरद भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष ऐठानी ने कंप्यूटर लैब और कार्यालय में यह सेवा शुरू करा दी है। सालों से धूल फंाक रहे कंप्यूटर अब सक्रिय हुए हैं। अभी वायरिंग से वाई-फाई चल रही है,इसे वीआईपी लाइन बना दिया जाए तो काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता और एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अंकुर उपाध्याय ने कहा कि वाई-फाई सुविधा से युक्त कंप्यूटर लैब खुलने से यह संस्था अत्याधुनिक संचार सेवाओं का लाभ लेगी।
विज्ञापन
विजय परिहार, रोहित पंत, उपेंद्र मेहता, योगेश पूना, सलमान खान, प्रमोद परिहार, पुष्कर कनवाल, सूर्यभानु दफौटी, विक्की मिश्रा, भुवन पंाडे, भाष्कर पांडे, गौरव राना, धीरज टंगड़िया, धीरज उपाध्याय आदि ने इस योगदान के लिए अध्यक्ष का आभार जताया है।