फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   petrol stock ends In Bageshwar Petrol pump

बागेश्वर के पंपों में पेट्रोल नहीं मिलने से वाहन संचालक हलकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
petrol stock ends In Bageshwar Petrol pump
बागेश्वर के मालरोड स्थित पेट्रोप पंप पर लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल न मिलने से हाहाकार मच गया है। पिछले दो दिन से नगर में पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है। बुधवार को एक पंप से पेट्रोल मिला तो पंप पर वाहनों का रेला लग गया। दोपहर में इस पंप पर भी तेल समाप्त हो गया। डीजल सभी पंपों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

नगर में मंगलवार से पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है। नगर के तीन पंपों के साथ ही बिलौना के पंप पर भी पेट्रोल नहीं मिल रहा है। पेट्रोल न मिलने से चौपहिया वाहन स्वामियों के साथ ही दोपहिया वाहन चालक खासे परेशान हो गए हैं। बुधवार को मालरोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा था। पेट्रोल मिलने की सूचना पर पंप पर वाहनों की कतार लग गई। वाहन स्वामियों को पेट्रोल के लिए लाइन लगानी पड़ी। पेट्रोल के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे बाद इस पंप पर भी पेट्रोल समाप्त हो गया।
विज्ञापन

पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान हो गए हैं और कई दोपहिया वाहन पेट्रोल के अभाव में खड़े हो गए हैं। वाहन संचालकों ने जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा है कि जिला मुख्यालय में तो कम से कम पेट्रोल की किल्लत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर के मालरोड स्थित पेट्रोल पंप में बुधवार की सुबह नौ बजे तीन हजार लीटर पेट्रोल था। बैजनाथ के पंप में बुधवार को 6000 लीटर पेट्रोल आ गया था। लगातार ऑयल कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है। पेट्रोल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

हर गिरी एसडीएम/प्रभारी डीएसओ बागेश्वर
गरुड़ के पेट्रोल पंप में सुचारु हुई आपूर्ति
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के एकमात्र पेट्रोल पंप में हल्द्वानी से बुधवार को 12,000 लीटर ईंधन की आपूर्ति हुई। पंप में पेट्रोल और डीजल मिलने पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों और वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली। बैजनाथ पंप में दो दिन पूर्व पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया था। सिटी मजिस्ट्रेट /डीएसओ हर गिरि ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर से 24 घंटे के अंदर बैजनाथ पंप में ईंधन की आपूर्ति के लिए कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पंप में बुधवार को छह हजार लीटर पेट्रोल और छह हजार लीटर डीजल पहुंच गया है। पंप संचालक ने वाहन चालकों को ईंधन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed