{"_id":"5ae5c2604f1c1b6e098b6edc","slug":"performance-of-railroad-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मार्ग के निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मार्ग के निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण न होने से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। गुस्साए आंदोलनकारियों ने रविवार को जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने पंचेश्वर बांध के निर्माण से पहले रेल लाइन का निर्माण की मांग की। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रविवार सुबह आंदोलनकारी टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अगुवाई में तहसील प्रांगण में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास, पर्यटन और रोजगार के लिए रेल लाइन का निर्माण होना महत्वपूर्ण बताया। कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार इस लंबित मांग पर चुप्पी साधे हुए है। उसका ध्यान पंचेश्वर बांध पर ही है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, जिला मुख्यालय पर बेस अस्पताल बनाने, केंद्र सरकार से हिमालयी राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए हिमालयी मंत्रालय बनाने की मांग की। तय किया गया कि संघर्ष समिति का पुनर्गठन 27 मई की बैठक में किया जाएगा। सभा का संचालन डॉ. प्रताप गढ़िया ने किया।
विज्ञापन
वहां गिरीश पाठक, प्रवीण दफौटी, हयात सिंह मेहता, हरीश सोनी, केशवानंद जोशी, केवल ड्योड़ी, डुंगर सिंह नगरकोटी, शोभा धपोला, तुलसी मेहता, हेमा जोशी, सरस्वती गैलाकोअी, मुजू धामी, गीता मिश्रा, एमसी जोशी, गीतांजलि, किशन राम, रतन शाही, लक्ष्मी धर्मशक्तू, मीरा रौतेला आदि थे।