फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Performance of officials of energy corporations personnel

ऊर्जा निगमों के अधिकारियों कर्मियों का प्रदर्शन 

Tue, 17 Oct 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 17 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Performance of officials of energy corporations personnel
मांगों को लेकर नारेबाजी करते ऊर्जा कर्मचारी।  - फोटो : amar ujala

ऊर्जा एसोसिएशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में सातवें वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने, समयबद्ध वेतनमान, एसीपी की व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को पर चर्चा की गई। बाद में मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। तय किया गया कि केंद्रीय नेतृत्व के अनुसार आंदोलन चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को विद्युत वितरण खंड में आयोजित बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मांग उठाने के बाद भी वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया है। उपेक्षा के खिलाफ अब आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन छह बजे तक एक घंटा अतिरिक्त कार्य करेंगे। इसके बाद अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर देंगे। अगले दिन सुबह मोबाइल फोन खोले जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों तक यह क्रम जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। बैठक में इंजीनियर भास्कर पांडेय, आनंद खोलिया, सुरेंद्र भंडारी, दिनेश उपाध्याय, मदन जोशी, अजय जोशी, रमेश मेहता, जगदीश टम्टा, देवेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह बोरा, जीवन रावत, चंदन आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed