फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   performance for basic features

मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
performance for basic features
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते दानपुर सेवा समिति के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निदान को लेकर दानपुर सेवा समिति मुखर हो गई है। समिति के सदस्यों ने जिला कार्यालय में बिजली, पानी, सड़क और संचार सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

दानपुर सेवा समिति के सदस्यों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गोदियाधार, फुलवाड़ी, सरण, सुलमती, तोली आदि गांवों में विद्युत व्यवस्था बदहाल है। पूर्व में इन क्षेत्रों में उरेडा के माध्यम से बिजली आपूर्ति होती थी। मोटर मार्ग निर्माण में योजना ध्वस्त हो गई थी, जिसके बाद यूपीसीएल को योजना हस्तांतरित हो गई। यूपीसीएल ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था लेकिन रोजाना 10 से 15 घंटे कटौती की जाती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाल संचार सेवा को देखते हुए मोबाइल टावर लगाने की मांग की। उन्होंने कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत स्टैंड पोस्ट नहीं मिलने, लाइन बिछाने के दौरान बरती गई अनियमितताओं की भी जांच करने की मांग की। वहां केशवानंद जोशी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, शेर सिंह दानू, हीरा सिंह, अर्जुन देव, भवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed