{"_id":"65453e24f3610723a604c9c8","slug":"people-will-get-facilities-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2370-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में 20 बेड के अस्पताल का जल्द मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में 20 बेड के अस्पताल का जल्द मिलेगा लाभ
Sat, 04 Nov 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के सीएचसी में बन रहे अतिरिक्त 20 बेड का लाभ मरीजों को जल्द मिलेगा। भवन में होने वाले कार्य के अंतिम चरण में इन दिनों प्रत्येक बेड को ऑक्सीजन आपूर्ति से जोड़ने का काम चल रहा है। विभाग ने दीपावली के बाद भवन के हस्तांतरित होने की बात कही है।
कोविड काल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की कवायद के चलते सीएचसी कपकोट में अतिरिक्त 20 बेड लगाने का काम शुरू किया गया था। छह नवंबर 2022 को विधायक सुरेश गढ़िया ने 1,53,00,000 की लागत और प्री फैब्रिकेटेड विधि से सीएचसी परिसर में बने नए भवन का लोकार्पण कर दिया था। लोकार्पण के एक साल के बाद भी मरीजों को सुविधा मिलने का इंतजार था। भवन को सुविधा संपन्न बनाने में करीब एक साल का समय लग गया। इससे पूर्व सीएचसी में 10 बेड के अस्पताल की सुविधा थी। 20 अतिरिक्त बेड लगने के बाद क्षेत्र की 70 हजार से अधिक की आबादी को 30 बेड के अस्पताल का लाभ मिलने लगेगा।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जीतेश कुमार ने कहा कि बजट के चलते काम में कुछ देरी हुई। अब काम अंतिम चरण में है। ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सीएचसी में 300 एलपीएम का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह तक भवन अस्पताल को हस्तांतरित हो जाएगा।