फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People troubled by the poor health facilities in Chaukhutia will take out a grand rally today.

Bageshwar News: चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से परेशान लोग आज निकालेंगे महारैली

Wed, 15 Oct 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the poor health facilities in Chaukhutia will take out a grand rally today.
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए चल रहा आंदोलन धीरे-धीरे उग्र रूप लेने लगा है। आज क्षेत्र के लोग महारैली निकालकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग को आक्रोश दिखाएंगे। एसटीएच हल्द्वानी से मुख्य आंदोलनकर्ता स्वस्थ्य होकर चौखुटिया पहुंच गए हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों में जोश भरा।
विज्ञापन

क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर 13 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पहुंचे मुख्य आंदोलनकारी भुवन कठायत मंगलवार को रामगंगा आरती घाट स्थल पहुंचे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उनका स्वागत किया और हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन का उद्देश्य केवल एक अस्पताल या सुविधा केंद्र की मांग नहीं, बल्कि पूरे चौखुटिया क्षेत्र को बुनियादी स्वास्थ्य अधिकार दिलाने का है।
विज्ञापन

यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि जनता के जीवन से जुड़ा आंदोलन है। जब तक चौखुटिया को समुचित चिकित्सक, उपकरण और संसाधन नहीं मिलते, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन को अब जनता की आवाज सुननी होगी, ठोस कदम उठाने होंगे। इस मौके पर खीम सिंह, शंकर बिष्ट,कैलाश गिरी, पप्पू बिष्ट, भगवत मेहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed