{"_id":"59d910ce4f1c1b60678b4932","slug":"people-tired-of-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में जाम ने किया नाक में दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में जाम ने किया नाक में दम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में जाम में फंसे वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद लोगों को यहां लग रहे जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है, लेकिन सड़कों की चौड़ाई आज भी पहले की तरह ही है। मुख्य सड़कों और पुलों के आसपास लग रहे जाम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भी देर तक फंसे रहते हैं।
जाम लगाने में सड़क के आसपास खड़े निजी वाहन भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। लोगों ने पुलिस से जाम से निजात दिलाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा है। नगर के सरयू, गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, माल रोड, दुग बाजार, तहसील रोड और पिंडारी रोड पर जाम लगना अब आम बात हो गई है।
जिन लोगों ने निजी वाहन ले रखे हैं उनके पास गैराज नहीं होने से वे भी अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते हैं। इस कारण भी जाम की नौबत आ रही है। कई लोगों ने अपनी दुकान का सामान सड़क के काफी आगे तक बढ़ा रखा है, इससे भी समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
बिलौना, कांडा रोड और पिंडारी रोड में पेट्रोल पंप होने के बावजूद कई वाहन चालक नगर के बीचों बीच पेट्रोल और डीजल भराने आते हैं। नगर में पल पल लग रहे जाम को खोलने में यातायात पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
इधर एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पहले से ही दिए गए हैं।