{"_id":"5b81a19042c79246725bb130","slug":"people-returning-home-to-celebrate-rakshabandhan-crowded-in-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन मनाने घरों को लौटे लोग, स्टेशनों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन मनाने घरों को लौटे लोग, स्टेशनों में भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
केमू स्टेशन अल्मोड़ा में बस का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए नौकरीपेशा लोग और विद्यार्थी शनिवार को ही अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। नगर के केमू, रोडवेज स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ लगी रही। केमू स्टेशन में कई यात्री बसों का इंतजार करते हुए देखे गए। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रोडवेज की सेवाएं नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के बाजारों में राखी, मिठाई खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
रक्षाबंधन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। नगर में रहने वाले अधिकांश नौकरीपेशा लोग और किराये में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं शनिवार को ही अपने घरों को रवाना हो गए। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी केसी जोशी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया जाएगा।