फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People raised thier problems.

तहसील दिवस पर उठाईं समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
People raised thier problems.
बागेश्वर के दुगनाकुरी तहसील में तहसील दिवस में समस्या सुनते एडीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में क्षेत्र के लोगों ने 29 प्रमुख समस्याओं को प्रशासन के सम्मुख रखा। क्षेत्रवासियों ने राप्रावि बनलेख में 35 बच्चों केे सापेक्ष एक ही शिक्षक तैनात होने का मामला उठाया और जल्द मानकों के अनुसार शिक्षक तैनात करने की मांग की। राशन कार्ड में हुई त्रुटियों का भी जल्द निदान करने को कहा।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम सीएस इमलाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावशाली मंच है। अधिकारी तहसील दिवस में उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित गति से निस्तारित करें।
विज्ञापन

ग्राम गडेरा निवासी पूर्व सैनिक केएस चौहान ने कहा कि तमाम लोगों के राशनकार्ड नहीं बने हैं। राशन कार्डों में त्रुटियां हैं। नए राशन कार्ड बनाने के साथ ही राशनकार्डों में सुधार किया जाना चाहिए। प्रभारी डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को राशनकार्डों को ऑनलाइन करने के साथ ही त्रुटियां सुधारने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन न्याय पंचायत में बैठने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस में जीआईसी बनलेख में स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति की मांग की। प्रभारी डीएम ने बीईओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बनलेख पशु चिकित्सालय में चिकित्सक और अन्य स्टॉफ की तैनाती करने, सीएससी में मनमाना शुल्क लेने का मामला उठा। एसडीएम हरगिरि ने कहा कि दो दिन के भीतर सभी सीएससी के बाहर शुल्क सूची लगवा दी जाएगी। तहसील दिवस में तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed