{"_id":"6568cd56d01e386ee600357a","slug":"people-raised-their-demand-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2822-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बंद पड़ी सिंचाई नहर को जल्द खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बंद पड़ी सिंचाई नहर को जल्द खोलने की मांग
Thu, 30 Nov 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। गुलम-परगढ़ सड़क कटान का मलबा गिरने से बंद हुई भयूं गांव की सिंचाई नहर को खोलने की मांग तेज हो गई है। गांव की महिला जागरूक मंच ने सिंचाई विभाग के ईई जेएस बिष्ट को ज्ञापन दिया। महिलाओं ने जल्द नहर नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
महिला जागरूक मंच ने बताया कि सड़क कटान के दौरान भारी मात्रा में मलबा गिरने से नहर बंद हो गई थी। पिछले तीन साल से सिंचाई नहर बंद है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो गया है। खेतीबाड़ी कर जीवन यापन करने वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी विभाग को सूचित किया गया था लेकिन अब तक नहर को ठीक करने की कवायद भी शुरू नहीं हुई है। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द नहर की मरम्मत कर पानी नहीं चलाया गया तो वे प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर प्रेमा ऐठानी, पूजा ऐठानी, विमला देवी, पुष्पा देवी, हंसी देवी, पार्वती देवी, भावना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद