फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People protested against minister.

Bageshwar News: कांग्रेसियों ने जलाया कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 21 Feb 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
People protested against minister.
बागेश्वर एसबीआई तिराहे पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश सरकार का पुतला जलाते कांग्रेसी। सं
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेसियों में उबाल है। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई परिसर में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से लगातार कांग्रेस और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने एक समाचार पत्र के माध्यम से जो बयान दिया है वह निंदनीय है। पार्टी कड़े शब्दों में इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के समस्याओं को दूर करने में असफल साबित हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार के मंत्री कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस सदैव जनता के हित में कार्य करती आई है और आगे भी जनता की सेवा करती रहेगी। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, देवेंद्र परिहार, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कवि जोशी, गोकुल परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed