फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People Protest over water

Bageshwar News: गैरलेख-पथरिया के ग्रामीणों ने किया जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन

Sat, 25 May 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
People Protest over water
पेयजल संकट से जूझ रहे हैं क्षेत्र के 75 परिवार, योजना के स्रोत का जलस्तर कम होने से हुई परेशानी
विज्ञापन

बागेश्वर। जिले के कई स्थानों पर पेयजल संकट गहराने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। गरुड़ के गैरलेख और पथरिया गांव में 75 परिवार पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। जल जीवन मिशन योजना से भी ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल सका है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर जल्द पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में जल संस्थान कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि गैरलेख और पथरिया में साल 2009 में बनी स्वैप की योजना से पेयजल आपूर्ति होती थी। वर्तमान में इस योजना का स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच गया है। जल जीवन मिशन के तहत पहले चरण में आंशिक कार्य हुआ था।
विज्ञापन

दूसरे चरण में योजना का मुख्य टैंक बनाया गया लेकिन योजना से अब तक पानी की उपलब्धता नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पेयजल संकट को दूर करने के लिए स्वैप की योजना को वानणा गधेरे से नई योजना बनाकर उससे जोड़ने या गांव के समीप से गुजर रही अणा-बानणा योजना से गांव में बने टैंक को जोड़कर पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। वहां पर गोपाल नाथ, कैलाश गिरी, प्रेम नाथ, हीरा नाथ, आनंदी देवी, सुनीता देवी, पानुली देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed