फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People Protest Against MP

पानी की किल्लत को लेकर सांसद, विधायक, जिपं अध्यक्ष को झेलना पर विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
People Protest Against MP
बागेश्वर के कांडा में पानी की समस्या को लेकर सांसद, विधायक, जिपं अध्यक्ष के सामने रोष जताते लोग। व? - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम को कांडा भ्रमण पर आए सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने कुनेड़ा के ग्रामीणों पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया और खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

सांसद अजय टम्टा, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव कांडा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंची थी। इसी दौरान कुनेड़ा के लोगों ने पेयजल संकट को लेकर इन नेताओं के सामने रोष जताया। कहा कि पेयजल संकट का मामला नेताओं के सामने कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं किया गया। चुनाव नजदीक आते ही नेताओं को चिंता सताने लगी है। गांवों का दौरा करने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि उनको एक किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इन लोगों ने चुनाव में इसका बदला लेने का एलान किया है। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर घर नल, हर घर जल योजना से पानी दिया जाएगा। इस ग्रामीण शांत हुए। विरोध जताने वालों में विनोद पांडे, जगदीश पांडे, देवीदत्त पांडे, गोकुलानंद पांडे, भूपेश पांडे, बसंत कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed