फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people of bacham protested in CMO office

सीईओ कार्यालय में गरजे बाछम के ग्रामीण

Wed, 06 Mar 2019 11:58 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 06 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
people of bacham protested in CMO office
सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करते वाछम के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

जूनियर हाईस्कूल बाछम में शिक्षकों की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण स्कूल में अध्ययनरत 65 बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जूहा वाछम में शिक्षकों के अधिकांश पद रिक्त हैं। एकमात्र शिक्षक के भरोसे चल रहे विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बीते छह माह से शिक्षकों के पद भरे जाने की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिक्षकों के पद रिक्त होने से बच्चों की परीक्षा की तैयारी भी चौपट हो गई है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर भी क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि दस दिन के भीतर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।  उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में भवान सिंह, देव सिंह, भगत सिंह, कल्याण सिंह, जोहार सिंह, चामू सिंह, चंद्र सिंह, गोविंद सिंह, मोहन सिंह, दान सिंह आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed