फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People of all classes to the general budget was commendable

आम बजट को सभी वर्ग के लोगों ने सराहनीय बताया

Wed, 01 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पहली फरवरी को पेश आम बजट ने किसी को भी निराश नहीं किया। टैक्स की सीमा अब तीन लाख रुपए होने से कर्मचारी और व्यापारी भी राहत में हैं। आम बजट से व्यापारी और युवा वर्ग से लेकर आम आदमी भी संतुष्ट नजर आ रहा है। रसोई गैस गृहणियों ने भी बजट की तारीफ की है।
विज्ञापन


केदार सिंह कोरंगा ने कहा कि व्यवसायियों और कर्मचारियों के लिए बजट अच्छा है। उन्होंने कहा कि अब तीन लाख से नीचे टैक्स नहीं लगने से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहली बार सभी के लिए बजट राहत देने वाला आया है। मंगल सिंह टंगड़िया ने बजट को युवाओं और छात्रों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए पूरा ध्यान रखा गया है। युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं इस बजट में दिखाई दे रही हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी ने व्यापारी वर्ग के लिए इस बजट को अच्छा बताया है। उन्होंने कहा कि खाने पीने की चीजों में कोई टैक्स नहीं है। तंबाकू, सिगरेट सहित अन्य तंबाकू उत्पादों के दाम बढ़े हैं यह अच्छी बात है।  
विज्ञापन


प्रकाश जोशी का कहना है कि आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। गैस सस्ती होगी। एक करोड़ बेघरों को आवास मिलेंगे। बजट में सभी के लिए राहत दी गई है। उन्होंने रेल बजट को भी सराहनीय बताया। भावना पांडे गृहणी का कहना है कि खाद्यान्न सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरी चीजों में टैक्स नहीं लगाने से सभी के लिए राहत की बात है। सरकार ने बजट में सभी का ध्यान रखा है। रसोई गैस सस्ती होगी तो महीने का बजट नहीं गड़बड़ाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed