{"_id":"5f6b7d238ebc3edf1a4fd7dd","slug":"people-made-parking-on-the-road-bageshwar-news-hld3979896170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने सड़क को ही बना दिया पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने सड़क को ही बना दिया पार्किंग
विज्ञापन
बागेश्वर में सड़क के किनारे खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। 50 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को जिला बनने के 23 साल बाद भी पार्किंग की समुचित सुविधा नहीं मिल पाई है। नगर में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण सड़कों के किनारे वाहन खड़े होते हैं। वाहनों का दबाव सड़कों पर रहता है। इससे अधिकतर जाम की समस्या पैदा होती है। समूचे जिले के वाहनों का जिला मुख्यालय में आना-जाना लगा रहता है। जिले में 17292 चौपहिया और दोपहिया वाहन पंजीकृत हैं। नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव रहने से लोगों को दिनभर जाम का सामना करना पड़ता है। हर आधे घंटे में 5-7 मिनट के लिए जाम लगता है। यानी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक इन सड़कों पर करीब 10 से 12 बार जाम लगता है।
जो पार्किंग हैं, उनकी क्षमता कम
जिले में नगरपालिका की कपकोट रोड और ताकुला रोड में सड़क के किनारे खुली पार्किंग हैं। कपकोट रोड स्थित पार्किंग में कपकोट, भराड़ी की टैक्सियां खड़ी रहती हैं। ताकुला रोड पर स्थित स्टैंड में ताकुला को जाने वाले वाहन खड़े रहते हैं। इसके अतिरिक्त नगर में महंत बगीचे के पास दो निजी पार्किंग स्थल हैं। इनमें काफी कम वाहनों के पार्क होने की क्षमता है। इसी स्थान पर सड़क किनारे भी वाहन पार्क होते हैं।
यहां जाम हो गया आम
पार्किंग की उचित सुविधा न होने के कारण माल रोड, गोमती पुल क्षेत्र, एसबीआई तिराहा, जिला अस्पताल तिराहा अक्सर जाम की जकड़न में रहता है। इन सड़कों पर सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक वाहनों का भारी दबाव रहता है। सड़कों का संकरा होना भी जाम लगने का कारण है।
विज्ञापन
पार्किंग की उचित सुविधा न होने के कारण टैक्सी संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निजी पार्किंग स्थलों में वाहन खड़े करने पर पालिका 15 रुपया प्रति वाहन वसूलती है लेकिन सुविधा कुछ नहीं मिलती। - पुष्कर जोशी, अध्यक्ष ऊं शिव शक्ति टैक्सी यूनियन बागेश्वर
बागेश्वर नगर में पार्किंग की उचित सुविधा न होने के कारण व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर जाम की समस्या पैदा होती है। सरकार, पालिका और प्रशासन को पार्किंग की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। - भुवन चंद्र जोशी व्यापारी