{"_id":"65469ed1edeb874fc603399b","slug":"people-got-prize-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2401-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन में लेखन पुरस्कार से सम्मानित हुए डाॅ. दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन में लेखन पुरस्कार से सम्मानित हुए डाॅ. दुबे
Sun, 05 Nov 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिथौरागढ़ में आयोजित कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन में पंडित बीडी पांडेय परिसर के हिंदी और कला संकायाध्यक्ष डॉ. हेम चंद्र दुबे को लेखन के लिए दो पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्हें यह पुरस्कार कुमाऊंनी साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिले हैं।
पिथौरागढ़ में चार से छह नवंबर तक आयोजित हो रहे कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन में शनिवार को विधायक बिशन सिंह चुफाल की मौजूदगी में डॉ. दुबे को सरस्वती भट्ट स्मृति बाल नाटक लेखन पुरस्कार योजना और शंकर लाल साह स्मृति कुमाऊंनी निबंध लेखन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ. दुबे अब तक कुमाऊंनी में चार और हिंदी में पांच पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। लोक साहित्य में भी उनकी एक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। उन्होंने लेखन की शुरूआत 1987 में समाचार पत्रों में पत्र लेखन से की। बाद में वह हिंदी, कुमाऊंनी साहित्य लेखन करने लगे। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
उनकी उपलब्धि पर बीडी पांडेय परिसर की निदेशक डॉ. दीपा कुमारी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. भगवती नेगी, डॉ. जीवन सिंह गढि़या समेत सभी प्राध्यापकों और जिले के साहित्यकारों ने खुशी जताई है। संवाद