{"_id":"65469ead90a5ab603e0f80b9","slug":"people-given-suggestions-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2399-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भारतमाला परियोजना में स्वीकृत सड़क के लिए मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भारतमाला परियोजना में स्वीकृत सड़क के लिए मांगे सुझाव
Sun, 05 Nov 2023 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। प्रशासन ने भारतमाला परियोजना के तहत पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी से बागेश्वर जिले के बैजनाथ तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण के काम के लिए विकल्प मांगे हैं। इस पर आठ नवंबर को जनसुनवाई होगी।
कपकोट के एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग जौलजीबी से बैजनाथ तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। कपकोट में पहले विकल्प के तहत वर्तमान रोड का चौड़ीकरण एनएच के मानकों के अनुसार करने का है। दूसरा विकल्प भयू से तल्ला हिचौडी-मल्ला हिचौडी-पालीडूंगरा-जाजर-ऐठाण-बमसेरा-भराड़ी पुलिया से होते हुए शामा रोड पर मिलान करने का है। सुझाए गए विकल्पों पर आठ नवंबर को कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से केदारेश्वर मैदान में जन परामर्श सभा का आयोजन होना है। प्रस्तावित सड़क के लिए जनसुनवाई की जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ और बीडीओ से जनप्रतिनिधियों को जन परामर्श सभा की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। संवाद