{"_id":"5e10d6328ebc3e8814206ffc","slug":"people-from-villages-in-high-altitude-have-been-imprisoned-in-houses-for-three-days-bageshwar-news-hld368277696","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से घरों में कैद हैं ऊंचाई में बसे गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से घरों में कैद हैं ऊंचाई में बसे गांवों के लोग
विज्ञापन
शामा गांव कपकोट के पहाड़ों पर शनिवार को तीसरे दिन भी जमी रही बर्फ।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। बागेश्वर जिले में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। कपकोट के ऊंचाई वाले मिकिला पट्टा समेत कई गांवों में कई फीट बर्फ जमी है। इसके चलते यहां ग्रामीण तीन दिन से घरों में कैद हैं। मिकिला पट्टा गांव निवासी दुर्गा राम ने बताया कि उनके गांव में खाद्यान्न संकट गहरा गया है। संचार सेवा ठप होने के कारण तहसील मुख्यालय में संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इन गांवों में यातायात, बिजली, पेयजल, खाद्यान्न का संकट गहराने लगा है। संचार सेवा के अभाव में इन क्षेत्रों से राजस्व विभाग और जिला प्रशासन को पूरी सूचना नहीं मिल पा रही है। एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि पूर्ति विभाग की ओर से सभी गांवों राशन का अग्रिम कोटा पहुंचाया जा सका है। ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने कहा कि कुंवारी, बोराचक, झारकोट, भराकांडे, समडर, बोरबलड़ा के ग्रामीणों से पिछले तीन दिन से उनका संपर्क नहीं हो पाया है।
संचार सेवा में सुधार को 73 किमी सत्याग्रह यात्रा निकालेंगे ग्रामीण
कपकोट। शामा के जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी और बड़ेत की जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी ने बताया कि संचार सेवा में सुधार के लिए नौ और 10 जनवरी को गोगिना कपकोट से बागेश्वर कलक्ट्रेट तक ग्रामीण 73 किमी सत्याग्रह यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
अलाव जलाकर ठंड भगा रहे लोग
कपकोट। तहसीलदार मैनपाल सिंह ने बताया कि नगर पंचायत कपकोट, नगर पालिका बागेश्वर समेत तहसील प्रशासन की ओर से कांडा के मेन बाजार, कांडा पड़ाव और अन्नपूर्णा में भी अलाव जलाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ आम लोगों ने अलाव की संख्या और लकड़ी की मात्रा को नाकाफी बताते हुए अधिक जगह पर मोटी लकड़ियों के अलाव जलाने की मांग की है ताकि हाड़कंपाती ठंड से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सके।
कमेड़ीदेवी में गिरे ओले
कांडा (बागेश्वर)। जिले में शनिवार को धूप और बारिश के बीच हुई लुकाछिपी के बीच कई जगह लोगों को इंद्रधनुष भी देखने को मिले। वहीं कांडा के कमेड़ीदेवी क्षेत्र में कई जगह तेज गरज के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। ब्यूरो