{"_id":"59d90fad4f1c1b87698b48ef","slug":"people-filled-with-agression-on-not-getting-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर न पहुंचने पर नदीगांव और बिनवालतिवाड़ी के लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर न पहुंचने पर नदीगांव और बिनवालतिवाड़ी के लोग भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नदी गांव में जाम लगाते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदीगांव और बिनवालतिवाड़ी गांव में निर्धारित तिथि पर रसोई गैस की गाड़ी नहीं आने से लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने बागेश्वर-गिरेछीना सड़क के नदीगांव में शनिवार को एक घंटे का जाम लगा दिया। बाद में रसोई गैस के स्थानीय प्रबंधक और पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खोला।
लोगों ने गैस का वितरण शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मालूम हो कि नदीगांव और विनवाल तिवाड़ी क्षेत्र में हर बुधवार रसोई गैस का वितरण होता है। पिछले दिनों हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से कम आपूर्ति होने के कारण क्षेत्र के लोगों को बुधवार की जगह शनिवार को गैस की गाड़ी आने की जानकारी मिली थी।
उपभोक्ता शनिवार की सुबह से ही सड़क पर इंतजार करते रहे, लेकिन गैस की गाड़ी देर तक नहीं आने पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि गैस का वितरण यहां निर्धारित तिथि पर नहीं हो रहा है, जबकि आपूर्ति जब होती भी है तो बाहरी क्षेत्र के उपभोक्ता रीफिलिंग कर ले जाते हैं। इससे उनकी समस्या दोगुनी हो जाती है। सूचना मिलते ही एसआई राजेश यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
रसोई गैस के स्थानीय प्रबंधक गोविंद सिंह बाफिला ने उपभोक्ताओं को बताया कि पिछले दिनों प्लांट से आपूर्ति कम होने के कारण आपूर्ति चरमराई थी। अब स्थिति सामान्य होने लगी है। हालांकि यहां अब भी 2100 का बैकलॉग चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के लिए शनिवार सुबह ही गोदाम से गैस का वाहन रवाना कर दिया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वाहन यहां नहीं पहुंच सका। कहा कि दूसरा वाहन बुलाकर शाम तक 100 सिलेंडरों का वितरण करा दिया जाएगा। जो शेष रहेंगे उन्हें आठ अक्तूबर को सिलेंडर वितरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जहां तक बाहरी क्षेत्रों के लोगों के यहां आकर गैस भराकर ले जाने की बात है यदि लोग उनकी पहचान एजेंसीकर्मी को मौके पर ही बताएं तो ऐसे लोगों को गैस कतई नहीं दी जाएगी। प्रबंधक बाफिला के आश्वासन से संतुष्ट होकर लोगों ने जाम खोल दिया।
जाम लगाने वालों में गंगा दत्त जोशी, लीला रावत, देवेंद्र तिवारी, शोभा देवी, हयात सिंह, मुन्नी पांडे, सुनीता देवी, पंकज बोरा और लीला देवी आदि थे।