{"_id":"68c9a87dcaf753f9120613b2","slug":"people-facing-the-problem-of-waterlogging-demonstrated-in-the-collectorate-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118564-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Tue, 16 Sep 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाताड़ा के समीप रहने वाले लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश होने पर कलवर्ट का पानी आबादी क्षेत्र में घुस जाता है। क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जल निकासी के इंतजाम करने की मांग की।
मंगलवार को जिला वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन दिया। लोगाें ने बताया कि आरे-द्यांगण बाईपास और धारागैर के धारे से पानी कंट्रीवाइड के समीप ने कलवर्ट में आता है। विभाग ने सड़क पर कलवर्ट तो बनाया लेकिन उसके पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। कलवर्ट से पानी बहकर लोगों के मकान, खेत, आंगन में आ रहा है। सड़क से लेकर पंडित बीडी पांडेय परिसर के समीप तक रहने वाले परिवार इससे प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि पूर्व में कई बार इस कलवर्ट की निकासी गधेरे में करने की मांग की जा चुकी है। अगर प्रशासन ने समस्या दूर नहीं की तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सरस्वती कालाकोटी, पार्वती देवी, मंजू देवी, गीता देवी, रेखा देवी, लीला देवी, केदार सिंह, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।