{"_id":"683b45932d54bc4a9c04d9a8","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116038-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दो सप्ताह बाद भी नहीं जोड़ी लाइन, पेयजल संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दो सप्ताह बाद भी नहीं जोड़ी लाइन, पेयजल संकट बरकरार
Sat, 31 May 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 31 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ में दो सप्ताह पहले टूटी पेयजल लाइन की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत से पेयजल जुटाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तोली लिंक मार्ग पर चल रहे नाली निर्माण के दौरान की जा रही खोदाई में जल जीवन मिशन की पाइप लाइन टूट गई। इसके बाद से करीब 25 परिवार पेयजल संकट का सामना कर रह हैं। लोगों ने बताया कि हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोत की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण शंकर गोस्वामी, धीरज गोस्वामी, विनोद पांडे, पूजा गोस्वामी, चंद्रशेखर पांडे, आनंद राम, राजेंद्र गोस्वामी आदि ने विभाग की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। जल निगम के जेई अशोक भट्ट ने बताया कि लोनिवि की खोदाई में लाइन टूटी है विभाग से जल्द मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। संवाद