फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: नगर को जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात

Wed, 29 Jan 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में जाम नगर की प्रमुख समस्या है। आए दिन जाम लगने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सुबह के समय कार्यालयों को जाने वाले कर्मचारी और स्कूल बसें सड़कों में निकलती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जरूरी कार्यों के लिए नगर में पहुंचते हैं। इसके चलते दोपहर तक नगर में वाहनों का दबाव अधिक रहता है। बुधवार सुबह भराड़ी टैक्सी स्टैंड, गोमती पुल, स्टेशन रोड और कांडा रोड में जाम लगा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, यातायात निरीक्षक चंदन सिंह भंडारी ने बताया कि नगर में उत्तरायणी मेले के दौरान आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं हटाई हैं। इस कारण नए सरयू पुल से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। नगर में संकरी सड़कों और पार्किंग के अभाव में भी जाम लग रहा है। यातायात पुलिस के जवान दिन भर तैनात होकर जाम खुलवा रहे हैं। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed