फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: तीन हजार की आबादी हैंडपंप से पानी भरने के लिए हो गई मजबूर

Mon, 13 Jan 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील के नगरीय क्षेत्र के लिए दो-दो पेयजल योजनाएं बनी हैं, बावजूद इसके लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल संकट के कारण लोग हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के स्याल्दे टीट, भकुनखोला, टीट बाजार में पीने के पानी का अधिक संकट है। करीब 3000 की आबादी हैंडपंप से पानी जुटाने काे मजबूर है।
पेयजल संकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए गोमती नदी से वृहद पेयजल योजना बनी है। जबकि एक योजना गरुड़ गंगा से बनी है। इसके बाद भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज कुमार, प्रकाश आर्य, दिनेश गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, गंगा देवी, विमला देवी ने आदि ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
इधर, जेई अंजलि नेगी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति नियमित की जा रही है।
दिक्कत होने पर भी रोस्टर के अनुसार पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed