फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: रात को झमाझम बरसे मेघ, बिजली गुल होने से परेशानी

Wed, 05 Jun 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 05 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार की रात को भी जिले के तीनों विकासखंडों में बारिश हुई। इस दौरान बिजली गुल होने से जिला मुख्यालय समेत कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सरयू नदी का पानी गंदा होने से कुछ स्थानों पर लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार दिन से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान कपकोट विकासखंड में सर्वाधिक 20 मिमी, बागेश्वर में 19 मिमी और गरुड़ में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने से बिजली लाइन टूट गई। तार टूटने से रवाईखाल और हड़बाड़ क्षेत्र के करीब 20 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। देर रात कर्मचारियों ने लाइनों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सुचारू करवाई। मंगलवार को सुबह से धूप-छांव का खेल चलता रहा। कभी बादल, कभी धूप के बीच लोगोंं को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed