{"_id":"66a7dab8133269a30b03013c","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-108358-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बरसात में भी नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बरसात में भी नहीं मिल रहा पानी
Mon, 29 Jul 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के लोगों को बरसात में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। करीब 30,000 आबादी वाले नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। जखेड़ा, अमसरकोट, मंडलसेरा आईवेल आदि योजनाओं से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। नगर की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए शासन ने वर्ष 2019-20 में मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना को मंजूरी दी। योजना का काम मार्च 2022 तक पूरा होना था लेकिन कार्यदायी संस्था पेयजल निगम की ढिलाई के कारण अब तक योजना का काम पूरा नहीं हो पाया है।
निगम ने अगस्त तक योजना का काम पूरा करने और सितंबर से योजना से पानी देने की बात सार्वजनिक की है। नगर के मंडलसेरा, जीतनगर, बानरी, तहसील रोड, मजियाखेत आदि इलाके पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। इन इलाकों को रोस्टर से एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। लोगों की हैंडपंप और जलधारों पर निर्भरता बनी हुई है।
नदी में बारिश के कारण सिल्ट आने से कई बार पंप बंद करने पड़ रहे हैं। रविवार को कठायतबाड़ा में लाइन फटने से दिक्कत आई। पाइप की मरम्मत कर दी गई है।-सीएस देवड़ी, ईई, जल संस्थान बागेश्वर।